आगरालीक्स….आगरा में सुहागरात पर दूल्हे को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुल्हन हो गई चंपत, घर से ले गई कैश और ज्वैलरी…
आगरा में शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हा और उसके परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और इसके बाद नकदी और ज्वैलरी लेकर चंपत हो गई. सुबह परिजनों की जब तंद्रा टूटी तो यह जानकर उनके होश उड़ गए. शिकायत पर पुलिस पर पहुंच गई. पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.आगरा के सीता नगर में रहने वाली कुसमा ने बताया कि उनके बेटे की शादी के लिए लड़की देख रहे थे. इसी बीच उनकी मुलाकात एक व्यक्ति जयप्रकाश से हुई. उसने शर्त रखी कि शादी का खर्चा उठाना होगा. शादी के लिए जयप्रकाश चार मई को 11.20 लाख रुपये ले गया और उसी दिन शाम को नगला पदी के महादेव मंदिर में बेटे की शादी करा दी. रात को दुल्हन विदा होकर घर आ गई.
रात को करीब दो बजे दुल्हन ने उसके बेटे को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और घर से 1.30 लाख रुपये व जेवर लेकर फरार हो गई. सुबह इसकी जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए. इस बारे में जब बिचौलिये को बताया कि उसने टाल दिया. जानकारी की तो यह पूरा गिरोह है जो शादी के नाम पर लोगों को ठगने का कार्य करता है. दुल्हन और बिचौलिया सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.