आगरालीक्स…आगरा में कार सवार युवकों से भिड़े कारोबारी पिता—पुत्र. सवा तीन लाख रुपये लूटकर भाग रहे थे…कार छोड़कर भागे. पुलिस ने कहा—कार टकराने पर हुआ विवाद. जांच की जा रही है
आगरा में कारोबारी आढ़ती पिता—पुत्र से कार सवार युवकों ने लूट का प्रयास किया है. पिता—पुत्र के पास मौजूद सवा तीन लाख रुपये लूटकर ले जाने की कोशिश की गई लेकिन पिता पुत्र कार सवारों से भिड़ गए. एक को दबोच लिया है. आरोपी कार छोड़कर लूट की रकम लेकर भग गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आढ़ती की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मामला कार टकराने के बाद हुआ विवाद का आ रहा है. आढ़ती ने नौ लोगों को नामजद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये है मामला
घटना थाना सिकंदरा के पनवारी—अटूस रोड की है. अटूस में जयपाल रहते हैं. इनकी सिकंदरा सब्जी मंडी में सब्जी की आढ़त है. बुधवार रात को जयपाल अपने बेटे सचिन के साथ बाइक पर लौट रहे थे. इनके साथ ही इनके दो कर्मचारी मनीष और मोनू भी साथ थे जो कि अलग बाइक से जा रहे थे. जयपाल के पास कैश का बैग था. आरोप है कि गांव अटूस के पास कार सवारों ने इनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और दबोच लिया. वे लोग जयपाल के पास मौजूद कैश का बैग लूटकर भागने लगे लेकिन पिता—पुत्र और दूसरी बाइक से आए कर्मचारी इनसे भिड़ गए. भागते समय कार सवारों की कार सड़क किनारे खेत की मेड में लगे तारों में जा फंसी. इस पर कार सवार कार से उतरकर भागने लगे लेकिन जयपाल और मनीष के साथ दोनों कर्मचारियों ने इन्हें घेर लिया और दबोच लिया.
इन लोगों ने एक कार सवार को दबोच लिया लेकिन अन्य कार को छोड़कर रकम लेकर भाग निकले. 112 नंबर पर सूचना दी गई. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पकड़े गए एक कार सवार को पुलिस को सौंप दिया. आढ़ती जयपाल की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें उसने नौ लोगों को नामजद किया हे. इनमें गांव अटूस के ही दो आरोपी है.
पुलिस का कहना है कि छानबीन में पहले मामला कार का बाइक से टकराने का मामला सामने आया है. मामले की जांच की जा रही है.