आगरालीक्स…आगरा में इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज. धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला दिया था बयान. ताजनगरी की फिजा बिगाड़ने की थी कोशिश.वीडियो में देखें—एसएसपी ने क्या कहा
कानपुर में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा बरतने के आदेश दिए हैं. शुक्रवार रात को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा को परखने के लिए आगरा सहित सभी जिलों के डीएम और पुलिस कप्तानों के साथ वर्चुअल मीटिंग भी की. ऐसे में आगरा पुलिस ताजनगरी की फिजा बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है. शनिवार को पुलिस ने आगरा में इलमिया एजेंसी के चेयरमैन और शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली जाहिद कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
जाहिद कुरैशी का एक आडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने मथुरा के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को धमकी दी थी और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला बयान दिया था. इस मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना मंटोला पुलिस में पुलिस की ओर से जाहिद कुरैशी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि जाहिद कुरैशी का यह आडियो व्हाट्सअप ग्रुपों पर शेयर किया जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज किया गया.