आगरालीक्स…आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग पर नौ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप में मुकदमा दर्ज. पत्नी सहित पांच लोग भी फंसे
आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के खिलाफ नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में बिल्डर की पत्नी के साथ पांच लोग भी शामिल किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ट्रांसपोर्ट नगर के अरुण सौंधी ने धोखाधड़ी, कूटरचित प्रपत्र तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. थाना हरीपर्वत में कमला नगर और कुतलुपुर, एमजी रोड सिथत संपत्ति के सौदे के नाम पर बिल्डर प्रखर गर्ग, उनकी पत्नी राखी गर्ग सहित पांच लोगों के खिलाफ नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा गया है. आरोपियों में सुमित कुमार जैन और मुकेश कुमार जैन नामजद हैं.