आगरालीक्स… Agra News : आगरा में सर्दी में सीने में जकड़न के साथ सांस फूल रही है, डॉक्टर को दिखाएं, चेस्ट इन्फेक्शन हो सकता है।
गलन भरी सर्दी में चेस्ट इन्फेक्शन के केस बढ़ने लगे हैं। इससे सांस की नलिओं में सूजन आ रही है और सांस लेने में परेशानी हो रही है। सांस उखड़ने की समस्या के साथ मरीज ओपीडी में परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
दवाओं से ही ठीक हो रहे मरीज
चेस्ट इन्फेक्शन होने पर दवाएं लेने पर ही मरीज ठीक हो रहे हैं दवा के बिना खांसी ठीक नहीं हो रही है।