आगरालीक्स…Agra News: सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कब घोषित होगा, डिजिलॉकर द्वारा टवीट किया गया है। 2024 में 13 मई को रिजल्ट घोषित हुआ था। ( Agra News: CBSE 10th & 12th Result 2025 soon, Tweet Digilocker#Agra )
यूपी बोर्ड, सीआईएससीई का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के साथ ही स्कूल संचालक सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में डिजिलॉकर द्वारा टवीट किया गया इसमें कहा गया है कि सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। इससे उम्मीद है कि आज यानी 13 मई से 15 मई के बीच में रिजल्ट घोषित हो सकता है।
पिछले साल 13 मई को घोषित हुआ था रिजल्ट
साल 2024 में सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था इसके चलते छात्रों को उम्मीद है कि एक दो दिन में ही रिजल्ट घोषित हो सकता है।