आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित. जानें कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल…17 नवंबर तक जारी हो सकती है बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई है. 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2024 से शुरू होंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंटस आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं.
वहीं सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट 2024 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएंगी. छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से डेटशीट भी मिल जाएगी. छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि बोर्ड परीक्षा की डेट शीट 17 नवंबर तक जारी की जा सकती हैं.