आगरालीक्स ….आगरा में मतदान कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बल आने लगा है, मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, सात मई को मतदान होना है।
आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। इसके लिए केंद्रीय पुलिस बल का आना शुरू हो गया है। साथ ही मतदान के लिए कर्मचारियों का 27 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू हो रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी (कार्मिक/प्रशिक्षण) प्रतिभा सिंह ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत पोलिंग पार्टियों का गठन करते हुये मतदान कार्मिकों को उनके विभागाध्यक्ष के माध्यम से सम्बन्धित मतदान अधिकारियों को ड्युटियों का वितरण कराया जा रहा है। मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 27 अप्रैल से आगरा कॉलेज (विधि संकाय) एवं सेंट जोंस गर्ल्स इण्टर कॉलेज, आगरा में आयोजित किया जा रहा है। केवल चिकित्सीय आधार पर मतदान अधिकारी की ड्यूटी से मुक्त करने हेतु आवेदन 27 अप्रैल की सांय तक ही विकास भवन आगरा में स्थित कार्मिक सेल में प्राप्त किये जायेंगे। इसके लिए उपस्थित मेडिकल बोर्ड की संस्तुति अनिवार्य रहेगी।
अनावश्यक कारणों से कोई कार्मिक डयूटी कटवाने का प्रयास न करें उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि 27 अप्रैल की की सांय के पश्चात किसी भी स्थिति में किसी भी आधार पर मतदान अधिकारी की ड्यूटी से मुक्त करने के आवेदन प्राप्त नहीं किये जायेंगे। सभी मतदान अधिकारी जिनकी ड्यूटी पोलिंग पार्टी के रूप में लगाई गई है, वे दिनांक 27 अप्रैल को से आयोजित सम्बन्धित ट्रेनिंग स्थल पर पहुंच कर मतदान की ट्रेनिंग प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें। उक्त प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर अनुपस्थित मतदान अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ साथ निर्वाचन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।