आगरालीक्स ….आगरा में गतिमान एक्सप्रेस की पांच बार चेन पुलिंग की गई, 20 मिनट तक आगरा कैंट स्टेशन पर गतिमान रोकी गई, सीसीटीवी से ट्रेन रोकने वालों की तलाश, मुकदमा दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई। #agralocalnews# #chianpullinggatiman#

आगरा में रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा दी। बड़ी संख्या में परीक्षा में अभ्यर्थी शामिल हुए।
ट्रेन संख्या 12049 गतिमान एक्सप्रेस के सभी कोचों में अभ्यर्थी चढ़ गए। इससे यात्रियों को उतरने में परेशानी हुई। गाड़ी में 17:45 से 18:05 बजे तक कोच संख्या C-05 & C- 02 में 5 बार चेन पुलिंग की गई। आरपीएफ के सभी बल सदस्य जो स्टेशन ड्यूटी में तैनात थे एवं पोस्ट पर उपस्थित थे सभी पोस्टों से हटाकर बंदोबस्त में लगाए गए और बंदोबस्त कर गाड़ी को 18:05 बजे गंतव्य के लिए रवाना कराये। उक्त गाड़ी की एसीपी स्टाफ द्वारा ठीक की गई।
आईजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
आई जी उत्तर मध्य रेलवे के निर्देश पर गतिमान में हुई चेन पुलिंग करने वालों की CCTV से तलाश की जा रही है और इस पर केस रजिस्टर किया जाएगा।
सांकेतिक फोटो