Thursday , 17 April 2025
Home आगरा Agra News: Chaitanya Mahaprabhu was consecrated with Panchagavya and Panchamrit on the Gaur Purnima festival in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Chaitanya Mahaprabhu was consecrated with Panchagavya and Panchamrit on the Gaur Purnima festival in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गौर पूर्णिमा महोत्सव पर चैतन्य महाप्रभु का पंचगव्य व पंचामृत से हुआ अभिषेक. श्वेत वस्त्रों के साथ हुआ श्रीजगन्नाथ जी का श्रंगार

फाग पूर्णिमा व चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ ही श्रीहरि का श्वेत पोशाक धारण कराकर विशेष श्रंगार किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन किया गया।

शाम 5 बजे गौर कथा में श्रीकृष्ण के स्वरूप चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव के प्रसंग व लीलाओं से भक्तों को परिचित कराया गया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्रीकृष्ण का ब्रज विलुप्त हो गया था। जो आज का ब्रज है उसे चैतन्य महाप्रभु ने अपने शिष्यों की सहायता से खोजा। शाम 6 बजे पंचामृत व पंचगव्य से चैतन्य महाप्रभु का मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया।

संध्या समय श्रीजगन्नाथ भगवान का बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग श्वेत रंग की पोशाक धारण करा पुष्पों से श्रंगार किया गया। हरे कृष्णा हरे राम… संकीर्तन पर झूमते नाचते भक्त श्रीहरि के भक्ति में डूबे नजर आए। ढोलक, मृदंग मंजीरों के साथ नृत्य करते हुए भक्तों ने कमला नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, आशु मित्तल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, ललित माधव प्रभु, शम्भु प्रभु आदि उपस्थित थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: The three day solo painting exhibition “Krititva” was successfully organized today…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चित्रकला प्रदर्शनी में लगे पोर्ट्रेट, कंपोजिशन स्टिल लाइफ, लैंडस्केप के...

आगरा

Agra News: ‘Feelings Minds’ organised a workshop at Mental Health Carnival…#agranews

आगरालीक्स…बीते कल की यादें और आने वाले कल की चिंता में लोग...

आगरा

Obituaries Agra on 17th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A meeting was held with EV dealers in RTO, these instructions were given…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईवी डीलर्स को आरटीओ से मिली चेतावनी. ईवी वाहन स्वामियों...

error: Content is protected !!