Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Chaitra Navratri is starting from Saturday. Offer these special delicacies to nine goddesses…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Chaitra Navratri is starting from Saturday. Offer these special delicacies to nine goddesses…#agranews

228

आगरालीक्स…शनिवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं. नौ देवियों को लगाएं इन खास व्यंजनों का भोग. जानिए किस दिन क्या लगाएं माता को भोग….

इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होंगे. माना जाता है कि नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के स्वरूप को उनकी पसंद का भोग लगाने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है!

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि का पर्व शुरू होता है. इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होंगे. चैत्र नवरात्रि के नौ दिन में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा को उनकी पसंद का भोग लगाने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. पूजा के दौरान देवी मां को हर एक दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाने से मां बहुत जल्द प्रसन्न होकर भक्तों की सारी मनोकामना पूरी कर देती हैं. इसके साथ ही बीमारियों से मुक्ति दिलाती हैं और आर्थिक समस्याओं को दूर करती हैं. तो, चलिए जानते हैं कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिन मां के किस स्वरूप को कौन-सा भोग लगाना चाहिए.

पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं भोग
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. कहा जाता है इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाने से व्यक्ति को रोग और संकट से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही आप निरोगी रहते हैं.

दूसरे दिन – मां ब्रह्मचारिणी
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं. उसके बाद घर के सभी सदस्यों को प्रसाद दें. इससे सभी को लंबी आयु का वरदान मिलता है. न‍वरात्रि में अंकों के अनुसार ये फल खाने से सेहत भी चमकने लगती है.

तीसरे दिन – मां चंद्रघंटा
चैत्र नवरात्रि का तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है और उन्हीं की पूजा की जाती है. इस दिन देवी मां को दूध या दूध से बनी चीजें अर्पित करनी चाहिए. इस दिन मां को दूध या मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही दूध से बनी मिठाई का भोग लगाकर ब्राह्मणों को दान दें, इससे आपके दुख दूर होगें और आपको आनंद की प्राप्ति होगी.

चौथे दिन – मां कूष्माण्डा
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माता के चौथे स्वरूप यानि इस दिन देवी कुष्मांडा की पूजा होती है।. इनकी उपासना करने से आपको मुश्किल से मुश्किल रोगों से मुक्ति मिलती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. इस दिन माता को मालपुए का भोग लगाएं. क्योंकि मां कूष्मांडा को मालपुए बेहद पसंद होते है. इसलिए, इस दिन मालपुए का भोग लगाना चाहिए. इस भोग को अर्पित करने और दूसरों को खिलाने से बुद्धि तेज होती है!

पांचवा दिन – मां स्कंदमाता
देवी स्कंदमाता को केले का भोग लगाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और लोगों को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ उसके शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं.

छठे दिन – मां कात्यायनी
मां कात्यायनी को मीठे पान का भोग लगाकर आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है. मां को मीठा पान का भोग लगाकर साधक सौंदर्य का वरदान पा सकता है. इसके अलावा घर में सदैव सकारात्मक माहौल बना रहता है.

सांतवा दिन – मां कालरात्रि
नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि देवी को गुड़ या गुड़ से बनी चीज़ों का भोग लगाने से व्यक्ति हर तरह के रोगों से बचा रहता है.

आठवा दिन – देवी महागौरी
नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी की उपासना का दिन है. इस दिन मां को नारियल का भोग लगाकर मन की हर इच्छा पूरी होती है और लोग आर्थिक परेशानियों से बचे रहते हैं.

नौवा दिन – मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री का होता है. इस दिन मां को अलग-अलग तरह के अनाज का भोग लगाएं जैसे – हलवा, चना-पूरी, खीर और पुए और फिर उसे गरीबों को दान करें. ऐसा करने से जीवन में हर तरह से सुख-शांति बनी रहती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!