आगरालीक्स…Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएएमएस के छात्रों के लिए आरटीआई आवेदन की प्रक्रिया को शुरू की। ( Agra News : Challenge Evaluation for BAMS students start in DBRAU, Agra#Agra )
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार बीएएमएस प्रथम व द्वितीय प्रोफ पूरक परीक्षा के के परिणाम घोषित किए गए हैं। इन परीक्षा परिणाम की आरटीआई एवं चुनौती मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो आरटीआई एवं चुनौती मूल्यांकन हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।
आगरा कॉलेज में 24 अप्रैल से मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं
आगरा कॉलेज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित होने रहे पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक, मौखिक और रिसर्च प्रोजेक्ट की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी।
गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरके श्रीवास्तव के अनुसार बीएससी के छठवें सेमेस्टर (गणित) के सत्र 2024-25 की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से गणित विभाग में होगी। एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगी।
राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. मृणाल शर्मा के अनुसार बीए छठवें सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) की रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा 25 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से होगी। एमए द्वितीय सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) की रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा 26 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। एमए चतुर्थ सेमेस्टर की रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल को होगी।
वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्याम गोविंद सिंह के अनुसार बीएससी वनस्पति विज्ञान के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएंगी। वहीं एमएससी(वनस्पति विज्ञान) के द्वितीय और चर्तुथ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 एवं 26 अप्रैल को सम्पन्न होंगी।