आगरालीक्स ..Agra News : आगरा के समय हॉस्पिटल के डॉक्टर, कर्मचारी सहित 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज। लाठी डंडे से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई। ( Agra News : FIR Lodge against Samay Hospital Doctor & 11 other’s#Agra )
आगरा के यमुना पार क्षेत्र के समय हॉस्पिटल का वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो में स्कूटी को खड़ी करने पर हुए विवाद के बाद लाठी डंडे से युवकों को पीटते हुए लोग दिखाई दे रहे थे। इस मामले में हॉस्पिटल में घुसकर तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित 12 के खिलाफ मुकदमा
अब इस मामले में अग्रसेनपुरम, एत्माउददौला के रहने वाले उदयभा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 18 अप्रैल की रात 11 बज बेटा अभिषेक अपने दोस्त शिवम और अन्य के साथ ट्रांस यमुना गया था, उसने फोन पर पिता को बताया कि समय हॉस्पिटल के बाहर उसके दोस्तों का विवाद हो गया है वह उसे शांत कराने पहुंचा तो उससे अभद्रता की गई। आरोप लगाए हैं कि डॉ. अमित सिंह के कहने पर हॉस्पिटल के
कर्मचारी भोला यादव, सत्यम, निखिल, निक्की, ज्ञानेंद्र आदि ने लाठी डंडे से पीटा, बचने के लिए संजीवनी हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में घुस गए तो वहां भी तोड़फोड़ की, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर और वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, इससे पहले समय हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था।