Tuesday , 21 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Chambal river in Agra is very close to danger mark. DM came to see the situation himself…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Chambal river in Agra is very close to danger mark. DM came to see the situation himself…#agranews

435

आगरालीक्स…आगरा में चंबल नदी उफनाई, खतरे के निशान के बहुत करीब. कई गांवों का संपर्क टूटा. डीएम खुद देखने पहुंचे स्थिति. दिए ये निर्देश

धौलपुर में बारिश होने एवं कोटा बैराज से 03 लाख क्यूसक पानी छोड़े जाने से जनपद आगरा की चम्बल नदी में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिस पर अधिशासी अभियंता, लोअर खण्ड, नहर, सिंचाई विभाग, आगरा द्वारा अपने पत्र में बाढ़ पूर्व अनुमान की सूचना दी है. वर्तमान में चम्बल नदी पिनाहट में जलस्तर 130.50 मीटर है. वर्तमान संकेतों के अनुसार जलस्तर बढ़ेगा.

डीएम देखने गए स्थिति
जिलाधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त महोदय, अपर जलाधिकारी (वि०/रा०) शुभांगी शुक्ला, उपजिलाधिकारी, बाह एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक), बाह, नायब तहसीलदार बाह एवं थानाध्यक्ष, पिनाहट के द्वारा बुधवार को चम्बल के किनारे ग्राम रेहा, गौहरा, भटपुरा एवं रानीपुरा, गुढ़ा, पुरा भगवान ग्रामों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि इन ग्रामों का सम्पर्क मार्ग कट गया है, जिस कारण से ग्रामवासियों का आवागमन बन्द हो गया है. ग्रामवासियों को जरूरतमद सामान पहुँचाने हेतु फ्लड पीएसी टीम, एसडीआरएफ की टीम सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्थापित करा दी गई.

नदी किनारे न जाने की अपील
जिलाधिकारी ने द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि पानी के किनारे न जाये, जरूरत मद चीजों को ऊँचे स्थान पर रखे. तहसील के राजस्व के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वंय भ्रमणशील रहते हुऐ बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने एवं ग्रामवासियों को आवश्यक व्यवस्था कराने साथ ही यदि जलस्तर में वृद्धि होती है तो, लोगों को तहसील में बनाये गये बाढ़ शरणांलयों में शिफ्ट जाने हेतु निर्देशित किया गया है. साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल की सुविधा, खण्ड विकास अधिकारी बाह, पिनाहट एवं जैतपुर को साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट एवं स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था एवं विभागों को अपने-अपने विभाग से बाढ़ से दृष्टिगत् समस्त आवश्यक व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

टॉप न्यूज़

Agra: Jaya Kishori Ji’s Bhagwat Katha in Agra from July 23 to 29….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जया​ किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा कहने आ रही हैं. 23...

टॉप न्यूज़

New Southern Bypass, Agra: Driver’s body found hanging near the window of a Canter truck…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कैंटर की खिड़की के पास फंदे से लटकी मिली चालक...

error: Content is protected !!