आगरालीक्स…आगरा में सर्दी कम होते ही स्कूलों के खुलने और बंद होने का नया टाइम डीएम ने किया जारी…
आगरा में सर्दी कम होते ही स्कूलों के टाइम में परिवर्तन किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी किए गए नये आदेश के तहत स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. सभी बोर्डों के स्कूलों का समय अब सुबह 8 बजकर 50 मिनट से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक का किया गया है. यह आदेश लागू कर दिए गए हैं.
बता दें कि इस बार सर्दी अधिक पड़ने के कारण स्कूलों में एक महीने से अधिक का शीतकालीन अवकाश रहा था. इसके बाद भी टाइम सुबह साढ़े दस बजे और फिर बाद में सुबह दस बजे के खुलने का किया गया था. हालांकि अब सर्दी से राहत है और स्कूलों में फाइनल एग्जामिनेशन की तैयारियां जोरों से चल रही है.