आगरालीक्स…आगरा में गंगा दशहरा पर लोगों ने किया दान. अन्नपूर्णा स्पॉट पर भोजन के साथ बांटी गई छबील और शरबत की प्याऊ भी लगाई..
आगरा में गंगा दशहरा के अवसर पर जगह—जगह दान आदि के कार्य किए गए. शहर के चौराहों पर शरबत की प्याऊ लगाई गई तो कई जगह भंडारा भी कराया गया. गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अपने निरंतर प्रारंभ अन्नपूर्णा स्पॉट पर निरंतर चलने वाली भोजन सेवा के साथ-साथ छबील वितरण भी किया गया. छबील वितरण सेवा में सहयोग रुचि गुप्ता,रौनक गुप्ता,श्रुति गुप्ता एवम अन्य सदस्यों का रहा. टीम प्रारम्भ की तरफ से शुभांशु,प्रशांत व ऋषि कुमार ने सेवा कार्य में सहयोग किया.

वहीं आज दशहरा और निर्जला एकादशी के उपलक्ष में राजकीय चर्म संस्थान बांके बिहारी मंदिर निवाई में शरबत प्याऊ लगवाई गई जिसमें की सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया. इस अवसर पर भाजपा विधानसभा संयोजक संदीप वर्मा, रमेश चंद्र ,भोलू और विकास आदि लोग मौजूद रहे.

प्रताप नगर चौराहे पर सामाजिक संस्था रॉकिंग वुमन के द्वारा जनता के लिए मीठे पानी की छबील सेवा की, जिसमे भरी गर्मी में रॉकिंग वुमन की सदस्यों ने मीठा जल(शरबत) बांट कर जनता की निःस्वार्थ सेवा की। संस्था की संस्थापक सदस्यों में मोनिका सक्सेना, रितु गोयल,अर्चिका गर्ग, रिंकल गोयल, प्रगति गर्ग, चारु सक्सेना, तरु सक्सेना, नुपुर बंसल, अक्षिता गोयल, नीतू मित्तल, प्रिया वर्मा, आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।