आगरालीक्स…आगरा में 70 लाख रुपये की शराब पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर..207612 लीटर शराब को किया नष्ट
आगरा की थाना खंदौली पुलिस द्वारा 58 मुकदमों से संबंधित 20762 लीटर अवैध शराब जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये थी को नष्ट किया गया. बता दें कि एसएसपी द्वारा थानों पर मालखाने में रखी शराबों के नष्टीकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना खंदौली आगरा पर 58 अभियोगों से संबंधित अवैध देशी व अंग्रेजी शराब को नष्ट करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई थी.
इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी के निर्देशन में एसडीएम एत्मादपुर, क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर व थानाध्यक्ष खंदौली की मौजूदगी में 20762 लीटर देशी शराब व अंग्रेजी शराब को नष्ट कराया गया.