आगरालीक्स…रात 2:15 बजे, अंधेरा और सन्नाटा. तभी एक तेज रफ्तार कार आई और जोर से दरवाजा तोड़कर एक मकान में जा घुसी. कार में एक युवती, दो युवक…पढ़ें क्या है मामला
आगरा में देर रात 2:15 बजे एक ऐसी घटना हुई कि जिसने अंधेरे और सन्नाटे को चीर दिया. आवास विकास कॉलेनी क्षेत्र में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर एक मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई. कार में दो युवक और एक युवती थे जो कि घायल हो गए हैं. घर में सो रहे मकान मालिक बाल बाल बच गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ये है मामला
मामला थाना जगदीशपुरा के आवास विकास सेक्टर 12 सी का है. रात दो बजकर 15 मिनट पर तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर आई और मकान नंबर 430 का दरवाजा तोड़कर उसके अंदर जा घुसी. मकान में आरपी सिंह सो रहे थे. अचानक इस घटना ने सभी की नींद तोड़ दी. बाहर आकर देखा तो कार में दो युवक और एक युवती थी. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. कार के अंदर मौजूद युवक, युवती घायल हो गए हैं. कार चालक का नाम रिषभ बताया गया है जो कि कार सवार अन्य लोगों को लेकर जा रहा था, जो कि शादी समारोह में शामिल होने पटना से आए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.