आगरालीक्स…श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हर रोज 5 से 10 लाख श्रद्धालु आते हैं. मुख्य सचिव और डीजीपी ने देखी व्यवस्थाएं. सुविधाओं के लिए ये बोले…देखें वीडियो
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले श्री बांकेबिहारी मंदिर का भ्रमण किया. ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को देखा. एसएसपी और डीएम ने उनको मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. इस दौरान मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी भी मौजूद रहीं. दोनों अधिकारियों ने धार्मिक पर्यटक के विकास के लिए स्थानीय अधिकारियों संग बैठक भी की.
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हर दिन बांकेबिहारी मंदिर में 5 से 10 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. इन श्रद्धालुओं को दर्शन के दौंरान कोई असुविधा न हो, ऐसी शासन की मंशा है. श्री बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाएगा कि स्थानीय लोगों को भी इससे परेशानी न हो. वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे.