आगरालीक्स…आगरा में कल आएंगे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र. शनिवार को दो कार्यक्रमों में लेंगे भाग और मेट्रो प्रोजेक्ट्स की करेंगे समीक्षा
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 16 जून को आगरा आ रहे हैं. 16 जून शुक्रवार को वे रात साढ़े नौ बजे लखनऊ से कार द्वारा सर्किट हाउस में पहुंचेंगे. यहां रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन 17 जून को सुबह सात बजे फिरोजाबाद कार द्वारा जाएंगे और सुबह ही 10 बजकर 15 मिनट पर वे आगरा के सर्किट हाउस दोबारा आएंगे. यहां 11 बजे से वे फतेहाबाद रोड स्थित जेपी होटल में आयोजित इंडियन इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड कान्क्लेव में आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे.

इसके बाद दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर ताज ईस्ट मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे और यहां स्टेशन और मेट्रो प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे. शाम को तीन बजे से पांच बजे तक वे फतेहाबाद रोड स्थित कुंजामल एन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बृज रत्न अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद वे कार द्वारा ही लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.