Friday , 9 October 2026
Home आगरा Agra News: Christ’s birth anniversary celebrated in St. John’s College, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Christ’s birth anniversary celebrated in St. John’s College, Agra…#agranews

328

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में मना ख्रीस्ट जन्मोत्सव. प्रभु यीशू के जन्म के महत्व और शिक्षाओं का किया उल्लेख

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेंट जॉन्स कॉलेज के सभागार में प्रभु यीशु खीस्ट का जन्मोत्सव आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम का प्रारंम्भ ईश्वर की प्रार्थना से किया गया। सर्वप्रथम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पवित्र धार्मिक ग्रन्थ बाईबल से ईसा के जन्म से सम्बन्धित घटनाओं से मिलने वाली शिक्षाओं पर प्रकाश डाला व उनका महत्व बताया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जन्मोत्सव की झांकियों को अभिनीत किया गया, जिन्हें दर्शकों ने बहुत सराहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेव्ह. हेराल्ड अभिताभ ने प्रभु यीशु के जन्म के महत्व एवं उनकी शिक्षाओं का उल्लेख किया तथा सभी को शुभकामनायें दीं। प्रो० सैमुअल गॉर्डन सिंह ने इस कार्यक्रम को बड़ी कुशलता से निर्देशित एवं संचालित किया। प्रो० जे० एन्ड्रयू ने मसीह गीतों का निर्देशन किया जो कि अति सराहनीय रहा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रिसमस केरल्स गाकर प्रभु यीशु का स्तुति गान किया।

प्रो० मंजुला आर थॉमस ने स्टाफ क्वार का सफल निर्देशन किया। प्रो. सैमुअल स्टैनली, प्रो. सूजन वर्गीस, प्रो. दिनेश लाल, प्रो. वंदना पाटनकर, प्रो. मनोज पॉल, प्रो. शेरोन मोजेस, डा. राजू थॉमस, डा. जॉन अभिषेक मसीह, डा. नीरज इसूबियस, डा. थीरू पोथुराजू, डा. प्रियंका मसीह, डा. साक्षी वॉकर, डा. डेविड मसीह, डा. दीपशिखा दास, डा. दीप्ती मसीह, डा. प्रीती मसीह, डा. सुशांत दास, डा. विजीस साईमन, डा. महिमा हाबिल, आशीष जॉर्ज, संदीप नायक एवं अर्चना लायल आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

The Civil Defence Corps also set up a camp at Agra’s Janakpuri

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में नागरिक सुरक्षा कोर ने भी लगाया कैम्प. पुलिस...

आगरा

Agra News: Raj Babbar gets emotional in Agra while remembering Nana Patekar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में पहुंचे राजब्बर. नाना पाटेकर के निधन को बताया...

आगरा

Janakpuri Agra 2026: Crowds thronged Agra’s Janakpuri; the scene near Janak Mahal resembled a surging tide…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में उमड़ी लोगों की भीड़. जनकमहल के पास सैलाब...

आगरा

Agra News: SP and Congress launch a protest in Agra; Congress observes ‘Black Day’ while SP holds a ‘Save the Constitution’ march…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा—कांग्रेस का हल्ला बोल. कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे तो...

error: Content is protected !!