आगरालीक्स…सिविल सोसाइटी आफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन. सड़क पर बिगड़ी तबीयत
सिविल सोसाइटी आफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है. शनिवार को वह मोतीलाल नेहरू रोड स्थित अपने निवास से किसी कार्य को निकले थे लेकिन घटिया आजम खां चौराहे के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद वह वहीं गिर गए. आसपास के लोगों ने उन्हें श्रीराम अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनिल शर्मा के निधन से शहर के साममाजिक और बौद्धिक वर्ग में शोक छा गया है.अनिल शर्मा लंबे समय तक अरविंद मिल्स में सेवाएं दे चुके थे और विदेश में भी कार्य किया था. वर्तमान में वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे और आगरा सिविल टर्मिनल, बाह और उटंगन नदी जैसे सामाजिक व जनहित मुद्दों की आवाज थे. उनके अचानक निधन से सहयोगियों में शोक छा गया. सिविल सोसाइटरी के अध्यक्ष शिरोमणि सिंह और वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने गहरा दुख जताया है और कहा कि उनका एक समर्पित् और सजग साथी चला गया.