आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, आगरा के तीसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने नरेंद्र कुमार लवानिया,डॉ. मोहम्मद जमीर जिला महामंत्री निर्वाचित…
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद,जनपद आगरा के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एवं निर्वाचन कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के लगभग 90 प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिससे संगठन की एकजुटता एवं मजबूती का परिचय मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय बी.पी.सिंह एवं परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों व शिक्षाविदों द्वारा किया गया। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वसम्मति से नरेंद्र कुमार लवानिया को लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जबकि डॉ.मोहम्मद जमीर को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया।
नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लवानिया ने कहा कि—मैं सभी सम्मानित प्रधानाचार्य साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर तीसरी बार विश्वास जताया। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक संकल्प भी है। हम सभी मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
नव-निर्वाचित जिला महामंत्री डॉ.मोहम्मद जमीर ने कहा कि परिषद द्वारा दिए गए इस दायित्व को मैं पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल करना रहेगा।" संगठन के विस्तार एवं प्रभावी संचालन हेतु मुकेश शर्मा, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. अतुल जैन सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविदों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। साथ ही परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 7 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि परिषद शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता, गुणवत्ता सुधार एवं शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत रहेगी। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से मुकेश शर्मा एवं डॉ. मोहम्मद जमीर द्वारा किया गया।शैक्षिक संगोष्ठी में अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष विशाल आनंद,शालिनी बंसल पायल जैन नरेंद्र देवू आदि उपस्थित थे सेवानिवृत्त सुनील सिंह,नवीन मैसी, अंजलि,नवनियुक्त प्रधानाचार्य संध्या,मनोज,प्रतिष्ठा, संजय गर्ग,जगदीश, सोनवीर सिंह,जितेन्द्र शर्मा,बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह,कमल सिंह, प्रीति नागपाल, जोसेफी,किरण सिंह, अजय शर्मा,बबलू चाहर,विजय कुमार चौहान आदि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ.मदन मोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।