आगरालीक्स ….आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें आईएमडी का पूर्वानुमान।
आगरा में सोमवार शाम को करीब एक घंटे तेज बारिश हुई, इससे जगह जगह जलभराव हो गया। मंगलवार सुबह से ही धूप निकल आई है और तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी।

कल भी छाएंगे बादल, एक सितंबर तक धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 अगस्त को भी बादल छा सकते हैं। एक सितंबर से मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी । अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
30-Aug 27.0 35.0 Partly cloudy sky
31-Aug 27.0 34.0 Partly cloudy sky
01-Sep 28.0 35.0 Mainly Clear sky
02-Sep 27.0 34.0 Mainly Clear sky
03-Sep 27.0 36.0 Mainly Clear sky
04-Sep 26.0 35.0 Mainly Clear sky