आगरालीक्स… आगरा में मौसम की करवट, सुबह से आसमान में घने बादल छाए, बच्चों को स्कूल ले जाते फुहारों के साथ हल्की ठंड का अहसास.
आगरा में आज मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। मॉर्निंग वॉक पर और बच्चों को स्कूल ले जाने वालों को फुहारों के बीच हल्की ठंड का अहसास हुआ।

आगरा में आज तापमान में काफी गिरावट है। अधिकतम तापमान 29 तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि बुधवार और मंगलवार को यह अधिकतम 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस था। इससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तीन दिन तक धूप न निकलने और भारी बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से छुटकारा और हल्की ठंड का अहसास रहेगा।
10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में मौसम ऐसा ही रहेगा, 10 अक्टूबर तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आएगी।