आगरालीक्स….Agra News : . आगरा में कल सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ आ जाएंगे, वे तीन घंटे आगरा में रहेंगे । 474 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे, एक हजार युवाओं को ब्याज रहित ऋण देंगे। ( Agra News : CM Yogi Aadityanath stay three hours in Agra tomorrow#Agra)
आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट, आगरा आ जाएंगे। वे यहां से हेलीकाप्टर से बरसाना पहुंचेंगे, वहां होली में शामिल होने के बाद बैठक करेंगे। इसके बाद आगरा आ जाएंगे। यहां सर्किट हाउस में बैठक करेंगे, 474 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही एक हजार युवाओं को ब्याज रहित ऋण देंगे। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट और अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं।
एक हजार युवाओं को ब्याजमुक्त लोन
सीएम योगी आदित्यनाथ 1000 युवाओं को बिना ब्याज के लोन सर्टिफिकेट भी देंगे. सीएम योगी द्वारा 07 मार्च को जनपद में युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत आयोजित मंडल स्तरीय ऋण वितरण शिविर में आगमन प्रस्तावित/संभावित है जिसमें मंडल के लगभग 01 हजार युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.