Thursday , 18 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Wife Nikita ask for Laptop, Mobile & Flat Key
बिगलीक्स

Agra News : Wife Nikita ask for Laptop, Mobile & Flat Key

389

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की सुसाइड के बाद पत्नी निकिला घर आई। लैपटॉप और फ्लैट की चाबी के बारे में पूछा। चैट में एक युवक का नाम भी आया सामने। ( Agra News : Wife Nikita ask for Laptop, Mobile & Flat Key )


आगरा के डिफेंस एस्टेट कॉलोनी के रहने वाले टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह सुसाइड कर ली थी। सुबह सात बजे पत्नी निकिता और उनके परिजन बरहन से आगरा उनके आवास पर पहुंचे। मानव की बहन आकांक्षा का आरोप है कि घर पर पहुंचते ही निकिता ने लैपटॉप और मोबाइल के बारे में पूछा। इसके बाद मुंबई के फ्लैट की चाबी मांगने लगी। पति की मौत पर पत्नी के इस तरह के व्यवहार से हर कोई दंग रह गया था। मानव शर्मा के परिजनों को भी बेटे की मौत के गम में कोई होश नहीं था। 27 फरवरी को जब आकांक्षा ने मानव शर्मा के मोबाइल को अनलॉक करा कर आन किया तो होश उडत्र गए। मानव शर्मा का सुसाइड करने से पहले का वीडियो मिला जिसमें वह ​पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगा रहा था और सुसाइड से पहले 24 फरवरी की सुबह चार बजे तक उसकी निकिता से चैट हुई थी। पांच बजे के बाद निकिता ने वाइस कॉल की लेकिन वह ​मानव ने नहीं उठाई, इसी दौरान मानव ने सुसाइड कर ली थी।


चैट में एक युवक का नाम भी आया
24 फरवरी को मानव शर्मा और निकिता के बीच की चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस चैट में मानव शर्मा कह रहा है कि अभी मैने फोन मिलाया था तो बिजी क्यों जा रहा था वह एक युवक का नाम चैट में लिखकर कहता है कि उससे बात कर रहीं थी, मैं अब उसकी पत्नी को भी बताउंगा।
सर्विलांस टीम निकिता की तलाश में जुटी
निकिता का मोबाइल 28 फरवरी को दीवानी के पास आकर बंद हो गया। पुलिस सर्विलांस टीम निकिता की तलाश में जुटी हुई है, उसके आनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है जिससे पता चल सके कि वह कहां है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Six miscreants arrested in Agra for stealing Eeco cars; six stolen Eeco cars also recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इको कार चोरी करने वाले छह बदमाश चढ़े पुलिस के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Is the Sultanganj Pulia crossing emerging as the biggest traffic Point in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में जाम का सबसे बड़ा प्वाइंट बन रहा सुल्तानगंज की...

बिगलीक्स

Agra Live News: Scorching heat in Agra leaves people sweating… temperature crosses 40°C again….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी ने निकाला लोगों का पसीना…फिर से 40 डिग्री...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Bollywood Night at UP Food Expo & Conclave 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कविता कौशिक ने ‘चंद्रमुखी चौटाला’ बन सबको लुभाया, तो चिंकी—मिंकी...

error: Content is protected !!