आगरालीक्स…सीएम योगी ने दी आगरा को ग्रेटर आगरा की सौगात. बोले—दूसरा नोएडा बनेगा आगरा. सीएम ने कहा कि मेट्रो का काम भी पूरा होगा और साल के अंत तक सिविल टर्मिनल भी आगरा को मिलेगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे और रहनकलां और रायपुरा स्थित एडीए की प्रस्तावित ग्रेटर आगरा का शिलान्यास किया. सीएम योगी ने यहां पहुंचकर आगरा वासियों को ग्रेटर आगरा की सौगात दी. उन्होंने कहा कि दूसरा नोएडा बनेगा आगरा.
सीएम योगी ने आगरा पहुंचने के बाद राधे—राधे से अपना संबोधन शुरू किया. उन्होंने कहा कि मैं आगरा की ब्रज भूमि से जुड़ी इस पावन धरा को नमन करता हूं. मैं यहां डेढ़ बजे आ गया था लेकिन मौसम के कारण साढ़े तीन बजे तक आगरा एयरपोर्ट पर रहा. आगरा पहुंचने उन्होंने कहा कि विरासत और विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने ग्रेटर आगरा को लेकर कहा कि आगरा दूसरा नोएडा बनेगा.यहां बहुत योजनाएं आएंगी. बड़ी कंपनियां आएंगी. यहां ग्रेटर आगरा में सभी सुख सुविधाएं मौजूद होंगी. यमुना मैया की कृपा से यहां 10 नदियों के नाम से 10 टाउनशिप बनने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि आगरा स्मार्ट आगरा के साथ सेफ आगरा के रूप में आगे बढ़ेगा. सीएम ने कहा कि मेट्रो का काम भी पूरा होगा और साल के अंत तक सिविल टर्मिनल भी आगरा को मिलेगा.
इनका लोकार्पणजल निगम की पांच योजनाएं 11.8 करोड़ रुपये
यूपी प्रोजेक्टस कारपोरेशन की दो योजनाएं 34.01 करोड़ रुपये
लोक निर्माण प्रांतीय खंड की 14 योजनाएं 64.44 करोड़
सेतु निगम की दो योजनाएं 117 करोड़ रुपये
इनका शिलान्यास
एडीए द्वारा विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा टाउनशिप 5142 करोड़ रुपये
यूपी प्रोजेक्टस कारपोरेशन की छह योजनाएं 53.39 करोड़ रुपये
जल निगम नगरीय तीन योजनाएं 10.83 करोड़ रुपये
लोक निर्माण विभाग की 42 योजनाएं 164 करोड़
लोक निर्माण विभाग खंड 2 की 36 योजनाएं 284 करोड़ रुपये
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग 169 योजनाएं 79.75 करोड़ रुपये