आगरालीक्स…आगरा कैंट से उदयपुर सिटी होते हुए अहमदाबाद के असारवा तक नियमित रूप से मिलेगी ट्रेन. सप्ताह में 5 दिन नियमित रूप् से आएगी और जाएगी. जानिए टाइमिंग
आगरा से उदयपुर और अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेल प्रशासन की ओर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के असारवा तक नियमित रूप से ट्रेन संचालित की जा रही है. रेलवे की ओर से जारी की सूचना के अनुसार यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01919/ 01920 को अब नियमित रूप से आगरा कैंट–असारवा एक्सप्रेस (20178/20177) के रूप में संचालित किया जा रहा है.सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी ट्रेन
- ट्रेन संख्या 20178 आगरा कैंटर रेलवे स्टेशन से 8 अप्रैल् 2026 से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. वहीं अहमदाबाद के असारवा स्टेशन से यह ट्रेन 9 अप्रैल 2026 से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी.
ये होंगे कोच
गाड़ी संरचना सामान्य – 09, स्लीपर -10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी-02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी-01, एसएलआरडी– 02 = 24 कोच
गाड़ी सं.- 20178— आगरा कैंट स्टेशन से यह ट्रेन शाम 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी. यह ट्रेन गंगापुर सिटी, संवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शनख् राणा प्रताप नगर होते हुए सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी. यहां पर 10 मिनट का स्टॉपेज लेकर यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर होते हुए अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पर 11 बजे पहुंच जाएगी.
गाड़ी सं.- 20177— आसारवा स्टेशन से दोपहर तीन बजे संचालित होगी. शाम 7 बजकर 25 मिनट पर उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी और सभी स्टेशनों से होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर पहुंच जाएगी.