आगरालीक्स …Agra News: आगरा कैंट स्टेशन की बिल्डिंग की छत पर चढ़ा युवक पुष्पा स्टाइल में बोला, झुकेगा नहीं साला, दमकल कर्मियों और पुलिस ने करीब दो घंटे बाद उसे नीचे उतारा। ( Agra News: Youth climb over Agra Cantt Station roof#Agra )
आगरा कैंट स्टेशन की छत पर मंगलवार सुबह एक युवक चढ़ गया, कैंट स्टेशन के बाहर ट्रेनों की जानकारी देने के लिए लगी एलईडी के पीछे खड़े होकर चीख चीखकर पुष्पा स्टाइल में बोलने लगा, झुकेगा नहीं साला, एलईडी स्क्रीन को ट्रेन के आने की जानकारी लेने के लिए देख रहे यात्री युवक को नीचे आने के लिए कहने लगे।
करीब दो घंटे बाद नीचे उतरा
रेलवे कर्मी भी युवक से नीचे आने के लिए कहने लगे लेकिन वह नीचे नहीं उतरा, युवक शर्ट नहीं पहना था, वह नीचे ना गिर जाए और छलांग ना लगा दे इस डर से उसे नीचे उतारने के लिए लोग समझाते रहे। इसके बाद दमकल कर्मियों को बुलाया गया। करीब दो घंटे बाद युवक को नीचे उतारा जा सका, युवक अपना नाम नहीं बता पा रहा है उससे पूछताछ की जा रही है।