Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : CNG Animal Cremation plant in 1500 square meter land for dog, cat, Monkey & other animals…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : CNG Animal Cremation plant in 1500 square meter land for dog, cat, Monkey & other animals…#agranews

300

आगरालीक्स…आगरा में कुत्ता, बिल्ली सहित पालतू जानवारों के लिए श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां भी मिलेंगी।

आगरा में हर रोज 30 से 40 छोटे जानवरों की मौत हो रही है, इन्हें इधर उधर बोरियों में बंद कर और जमीन में गाढ़ दिया जाता है। ऐसे में नगर निगम द्वारा छोटे जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए प्लांट बनाया जा रहा है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुबेरपुर में नगर निगम करीब 1500 मीटर भूमि पर इस छोटे जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए प्लांट का निर्माण कराने जा रहा है। इसके निर्माण के लिए निजी कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। प्लांट का निर्माण नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत कराया जा रहा है। प्लांट सीएनजी.पद्धति पर आधारित होगा जिससे अंतिम संस्कार के समय किसी भी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होगा। पालतू जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए चार्ज लिया जाएगा, बंदर सहित स्ट्रीट डॉग के लिए कोई चार्ज नहीं ​लिया जाएगा।

विसर्जन के लिए अस्थियां भी मिलेंगी
पशुओं के अंतिम संस्कार के बाद यदि कोई पशु प्रेमी अपने पालतू जानवर की अस्थियां लेना चाहेगा तो उसे वह भी प्लॉट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी। पशु प्रेमियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बंदरों का भी होगा अंतिम संस्कार
इस प्लांट पर बंदरों का भी अंतिम संस्कार कराया जा सकेगा। बंदरों के मरने के बाद अक्सर लोग उन्हें नदियों में बहा देते हैं। बंदरों और स्ट्रीट डॉग के अंतिम संस्कार के लिए भी किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा। बिगत दिनों नगर भ्रमण पर आये प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने भी इस प्लांट को जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!