आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल से महंगी सीएनजी के लिए पंपों पर लग रही लाइनें. कहीं आपूर्ति बंद होती है तो कहीं लंबी लाइनें. वाहन चालक परेशान
सीएनजी पेट्रोल से भी महंगी है लेकिन यह सीएनजी पंपों पर मिल ही नहीं रही है. आगरा में सीएनजी की जबर्दस्त क्राइसिस चल रही है. कई पंपों पर यह उपलब्ध नहीं है तो किसी पंप पर अगर है तो वहां वाहन चालकों की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई हैं. मदर स्टेशन ताजनगरी में गैस पाइपलाइन रखरखाव का काम पूरा न हो पाने के कारण यह परेशानी आ रही है. आज भी शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बंद रखी गई. ऐसे में सीएनजी लेने पंपों पर पहुंचे वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ गया.

इस संबंध में ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज का कहना है कि निर्धारित अवधि में काम पूरा न हो पाने के कारण आपूर्ति ठीक से बहाल नहीं हो सकी है. इससे लेागों को परेशानी तो हो रही हैं लेकिन जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. शनिवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है.