आगरालीक्स ….आगरा में सीएनजी पंप पर सीएनजी अनलोड करते समय वॉल्व हुआ लीक, सीएनजी का रिसाव होने से मची खलबली, सीएनजी पंप खाली कराया गया।
आगरा के कालिंदी विहार, यमुना पार थाना एत्माउददौला में 100 फीट रोड पर सीएनजी पंप है। रविवार दोपहर में सीएनजी पंप पर सीएनजी अनलोड की जा रही थी, इसी दौरान वॉल्व में लीकेज हो गई। वॉल्व बंद नहीं हुआ और सीएनजी का रिसाव होने लगा, इससे खलबली मच गई।

सीएनजी पंप खाली कराई, वाहन रोके
सीएनजी का रिसाव होने पर पंप पर सीएनजी भरवाने आए वाहनों पंप से ले जाने के लिए कह दिया, इसके साथ ही कालिंदी विहार के 100 फुटा रोड पर वाहन रोक दिए गए। कर्मचारी वॉल्व की लीकेज ठीक करने में जुट गए।
30 मिनट तक मची रही अफरा तफरी
सीएनजी पंप पर वॉल्व लीक होने से करीब 30 मिनट तक अफरा तफरी मची गई। कर्मचारियों ने करीब 30 मिनट में लीकेज ठीक की। इसके बाद सामान्य स्थित हुई। ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज का कहना है कि सीएनजी अनलोड करते समय वाल्व में लीकेज हो गई थी, इसे ठीक कर दिया गया है। पंप पर सीएनजी पहले ही तरह से भरी जा रही है।