आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, तीन रुपये और बढ़े।
आगरा में सीएनजी के रेट शनिवार सुबह से बढ़ा दिए गए, अभी तक सीएनजी के रेट प्रति किलोग्राम 102 रुपये थे इसमें तीन रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। अब आगरा में सीएनजी के रेट 102 रुपये से बढ़कर 105 रुपये हो गए हैं। जिले में करीब 65 हजार सीएनजी वाहन हैं, इसमें कार से लेकर आटो शामिल हैं। सीएनजी के रेट बढ़ने से कामर्शियल वाहन चालक अपना रेट बढ़ा सकते हैं।
तीन सप्ताह पहले बढ़े थे ढ़ाई रुपये
आगरा में सीएनजी की कीमत पेट्रोल से कम थी , पेट्रोल के रेट अब 101 रुपये हैं लेकिन तीन सप्ताह पहले सीएनजी के रेट ढ़ाई रुपये बढ़ा दिए गए। इससे आगरा में सीएनजी के रेट प्रति किलोग्राम 102 रुपये हो गए थे अब तीन रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। आगरा में 32 सीएनजी स्टेशन हैं और एक लाख किलो सीएनजी का हर रोज इस्तेमाल हो रहा है।