आगरालीक्स…. (Breaking )…आगरा के कोचिंग सेंटर संचालक की थार गाड़ी में गोली माकर हत्या, कुछ दिन पहले खरीदी थी थार, दोस्तों के साथ निकला था घूमने।

आगरा के रहने वाले धर्मवीर यादव का भगवान टॉकीज पर यादव कोचिंग सेंटर है। शुक्रवार रात को धर्मवीर अपनी थार गाड़ी से निकला था, रात को उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ है। सुबह तक वह घर नहीं लौटा, इधर, सुबह फिरोजाबाद के नगला सिंघी में गांव में थार गाड़ी में धर्मवीर का शव मिला। उसके सिर में गोली मारी गई, धर्मवीर का शव थार की ड्राइविंग सीट पर था और सीट बेल्ट लगी हुई थी।
कुछ दिन पहले ही खरीदी थी थार
धर्मवीर की मौत की सूचना पर आगरा से उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि धर्मवीर ने कुछ दिन पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी और यादव कोचिंग सेंटर संचालित कर रहा था, वह अपने दोस्तों के साथ रात को गया था उसकी रात में अपने परिजनों से भी बात हुई थी लेकिन सुबह तक वह नहीं लौटा। पुलिस धर्मवीर के दोस्तों को पता लगा रही है।