आगरालीक्स….Agra News: दूसरे छात्र की जगह नेवी कोस्ट गार्ड की आनलाइन परीक्षा देते हुए सॉल्वर गैंग पकड़ा, आगरा के कोचिंग संचालक सहित चार अरेस्ट। ( Agra News: Coaching owner & three other arrested in solver gang#Agra)
कानपुर के महाराजपुर के रूमा सिथत केआईटी कॉलेज में नेवी कोस्ट गार्ड की आनलाइन परीक्षा थी। क्राइम ब्रांच के प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल को सूचना मिली कि परीक्षा में सॉल्वर गैंग दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है इसके बाद जांच कराई गई। शिकोहाबाद के बूढ़ा भरथना निवासी जतिन पर शक हुआ, उसकी चेकिंग करने और पूछताछ के बाद पता चला कि जतिन आगरा के रहने वाले अभिषेक की जगह परीक्षा दे रहा था, परीक्षा कक्ष में अभिषेक भी था वह जतिन के नाम से परीक्षा दे रहा था। दोनों ने सीट बदल ली थी।
कोचिंग संचालक को भी पकड़ा
जतिन और अभिषेक से पूछताछ में पता चला कि आगरा के खंदौली निवासी कासिम भी आगरा के ही नगला कली निवासी प्रवेश पांडेय की जगह परीक्षा देने आया है। कासिम कोचिंग संचालक है, पुलिस ने प्रवेश पांडेय और कासिम को परीक्षा केंद्र के बाहर से पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक राजीव शुक्ला की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
2.50 लाख रुपये में लिया था ठेका
पूछताछ में सामने आया है कि जतिन सॉल्वर गैंग का सरगना है वह पहले भी जेल जा चुका है, उसने 2.50 लाख रुपये में अभिषेक को पास कराने का ठेका लिया था इसके लिए एडवांस में 50 हजार रुपये लिए थे।