आगरालीक्स …..आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में धूप में बच्चों को लंच कराने के मामले में 11 अप्रैल को एडीएम सिटी ने प्रिंसिपल को तलब किया है, डीपीएस स्कूल के मामले में भी जांच कमेटी सोमवार को कॉलेज का पक्ष जानने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
आगरा के सेंट पीटर्स का एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो में क्लास के बाहर धूप में बच्चे लंच कर रहे थे। वीडियो के साथ एक मैसेज भी वायरल किया गया, इसमें कहा गया कि क्लास गंदी न हो, इसके लिए बच्चों से क्लास के बाहर लंच करने के लिए कहा जा रहा है। इस मामले में नौ अप्रैल को एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल एंड्रयू कोरियो को उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा था लेकिन नौ अप्रैल को कॉलेज के प्रिंसिपल नहीं पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल पहुंचा, एडीएम सिटी ने अब 11 अप्रैल को प्रिंसिपल को तलब किया है।

डीपीएस मामले में भी सोमवार को टीम करेगी जांच
वहीं, डीपीएस जूनियर विंग दयालबाग का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बच्चों को परिजन कटीले तारों के बीच से निकाल रहे थे, सड़क छोटी होने से जाम लग जाता है। इस कारण से यह समस्या हो रही थी। इस मामले में भी टीम सोमवार को जांच करेगी।
स्कूल के मामले में