Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Company Commander of Agra College Girls Wing Captain Rita Nigam received “Defence Secretary Award”…#agranews
आगरा

Agra News: Company Commander of Agra College Girls Wing Captain Rita Nigam received “Defence Secretary Award”…#agranews

296

आगरालीक्स…कैप्टन रीता निगम बधाई हो…आगरा कॉलेज गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम को मिला “रक्षा सचिव पुरस्कार”

आगरा विश्वविद्यालय एवं आगरा कॉलेज गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम का वर्ष 2023 में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ठ सेवा एवम अनुशासन की भावना के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘रक्षा सचिव पुरस्कार के लिए चयन किया गया, जिसकी घोषणा सेना दिवस पर की गई थी। एन सी सी संगठन में दिए जाने वाले सर्वोच्च “रक्षा मंत्री पुरस्कार” के पश्चात यह द्वितीय सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार में रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र, बैज एवम Rs.12000/-‘की नकद राशि पुरस्कार में प्रदान की जाती है. यह पुरस्कार देश भर में एन सी सी के 17 निदेशालयों में से श्रेष्ठ 10 एन सी सी अधिकारियों को दिया जाता है।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश निदेशालय से कैप्टन रीता निगम को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। आज दिनांक 21 फरवरी को 1 यू पी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस बी मिश्रा द्वारा एक भव्य आयोजन में यह पुरस्कार कैप्टन रीता निगम को प्रदान किया। राष्ट्रीय कैडेट कोर जिसे देश की “सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस “माना जाता है और जो निरंतर देश के अनुशासित,देशभक्त,साहसी एवम निस्वार्थ सेवा भाव से काम करने वाले युवाओं को तैयार करता है साथ ही संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवम कैडेट्स को सम्मानित भी करता है, इस अवसर पर डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्विधालय की माननीया कुलपति प्रो आशु रानी ने विशेष रूप से अपनी शुभकामनाये प्रेषित की.

इस अवसर पर आगरा विश्वविद्यालय से प्रो संजीव कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी पूजा सक्सेना ,राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित ,भारतीय शिक्षण मंडल के युवा आयाम प्रमुख डॉ अमित रावत गर्ल्स बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर प्रियंका ठाकुर, एस एम सूबेदार मेजर मिकेश, ट्रेनिंग ऑफिसर सूबेदार ईश्वर सिंह,जी सी आई शालिनी आदि सभी स्टाफ एवम एन सी सी कैडेट्स ने कैप्टन रीता निगम को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एवम आगरा कॉलेज के शिक्षकों की विशेष उपस्थिति रही एवम सभी स्नेहीजनों ने बधाईयां एवं स्नेहाशीष दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

आगरा

Agra Live News: Students of Dr. MPS Group of Institutions performed a flash mob dance 2.0 at Cosmos Mall…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कॉसमॉस मॉल में अचानक बजा सायरन और फ्लैश मॉब डान्स...

error: Content is protected !!