आगरालीक्स…बड़ी खबर, सपा ने फतेहपुर सीकरी और मथुरा सीट कांग्रेस को. यूपी में गठबंधन का पहला बड़ा ऐलान
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति की बिसातें बिछना शुरू हो गई हैं. उत्तर प्रदेश हमेशा से लोकसभा चुनाव में अहम रहा है. भाजपा और एनडीए गठबंधन को मात देने के लिए विपक्षी दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है.
सपा—कांग्रेस गठबंधन का पहला बड़ा ऐलान आज किया गया है. समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर सीकरी और मथुरा की सीट कांग्रेस को देने का ऐलान कर दिया है. हालांकि कुछ ही देर में सपा—कांग्रेस के गठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस होने जा रही है जिसे अखिलेश यादव लीड करेंगे.
सपा कांग्रेस के इस ऐलान के साथ ही आगरा और मथुरा की इन दो सीटों पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. पिछली बार फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस के राज बब्बर भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं.