आगरालीक्स…आगरा में टमाटर खरीदने के लिए बैंक में लोन लेने पहुंचे कांग्रेसी. कहा-बिना लोन के खरीदना बहुत मुश्किल
टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं. आगरा में करीब सौ रुपये किलो टमाटर के भाव हो गए हैं. ऐसे में टमाटर की बढ़ती कीमतें इस समय पूरे देश में छाई हुई हैं. हाल ही में राहुल गांधी ने भी इसको लेकर एक ट्वीट किया. ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता भी एक्टिव हो गए हैं. आगरा में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता केरना बैंक में लोन लेने के लिए पहुंचे. उनका कहना था कि बिना लोन के अब टमाटम खरीदना बहुत मुश्किल है. उन्होंने बैंक मैनेजर को ज्ञापन देकर जनता को टमाटर के लिए लोन दिए जाने की मांग की और एक प्रार्थना पत्र भी दिया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार पेट्रोल, घरेलू गैस, तेल और अनाज पर महंगाई कम नहीं कर रही है. मणिपुर की हिंसा अब तक जारी है. तेल सब्जियां महंगी होने से पहले ही गरीब की थाली खाली थी और अब टमाटर की बढ़ती कीमतों ने चटनी से भी रोटी खाना मुश्किल कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बैंकों को लोगों को भोजन की व्यवस्था के लिए लोन देना चाहिए.