आगरालीक्स….ताजमहल के बगीचे में नमाज पढ़ती दिखी युवती. फोटो हुआ वायरल…
ताजमहल पर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि पर पाबंदी है. सिर्फ ईद पर ताजमहल स्थित शाही मस्जिद में ही नमाज अदा की जा सकती है लेकिन गुरुवार को बकरीद के बाद दोपहर को एक महिला पर्यटन ने ताजमहल के बगीचे में नमाज अदा की जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आज शुक्रवार को ताजमहल बंद होने के कारण जब अधिकारियों से इस फोटो के बारे में जानकारी गई तो उन्होंने ऐसा कुछ भी संज्ञान होने से इंकार कर दिया.

बता दें कि गुरुवार को ईद के अवसर पर ताजमहल की शाही मस्जिद में ही नमाज अदा की गई थी. नमाज के समय तक ताजमहल में प्रवेश भी निशुल्क था. लेकिन दोपहर को एक महिला पर्यटक ने ताजमहल के बगीचे में जाकर नमाज अदा की. नमाज अदा करते देख वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी फाोटो कैद कर ली और अब ये वायरल हो रहा है.