आगरालीक्स…आगरा में सिपाही ने कार चालक को मारा थप्पड़. वीडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन…देखें वीडियो और जानें क्या है मामला

आगरा में शनिवार रात को यातायात पुलिस के एक सिपाही ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जाता है कि कार चालक रास्ता भूल जाने से रॉन्ग साइड से जा रहा था जिस पर सिपाही ने कार को रुकवाकर कार चालक के गाल पर तमाचे जड़ दिए.
बताया जाता है कि फरह मथुरा का रहने वाला एक परिवार आगरा में अपने रिश्तेदार के यहां कार से जा रहा था. कार में बुजुर्ग और महिलाएं भी थीं. कार को चालक चला रहा था जो कि जीवनी मंडी के पास आकर रास्ता भूल गया ऐसे में वो कार को रॉन्ग साइड लेकर जा रहा था. चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाही ने कार चालक को रोका और दो तमांचे जड़ दिए. वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया जो कि वायरल हो गया है.
इधर वीडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर ने इस पर संज्ञान लिया है और सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है.