आगरालीक्स…आगरा में बच्चे के हाथ से कुल्फी छीन ले गया बंदर. चाव से खाने लगा और लोग बनाने लगे उसका वीडियो…
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और इस गर्मी में ठंडा पानी या ठंडा कुछ खाने को मिल जाए तो सुकून मिलता है. इंसान हो या जानवर, हर कोई गर्मी से बेहाल है और इससे राहत पाने की कोशिश करता ही रहता है. लेकिन शनिवार को आगरा के जिला अस्पताल में एक बच्चे के हाथ से एक बंदर कुल्फी छीन ले गया. कुल्फी ले जाकर बंदर बड़े चाव से उसे खाने लगा, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया.

मामला जिला अस्पताल का है. पुनानी बिल्डिंग इमरजेंसी वार्ड में एक परिवार यहां इलाज के लिए पहुंचा था. परिवार के लोगों ने डॉक्टर को दखिाकर दवा भी ले ली थी तभी उनके साथ आए एक मासूम बच्चे ने कुल्फी खाने की जिद की जिस पर परिजनों ने उसे कुल्फी दिला दी. बच्चा कुल्फी खा ही रहा था कि तभी पीछे से आए एक बंदर ने उसके हाथ से कुल्फी छीन ली और वहां से भाग गया. थोड़ी दूर जाकर बंदर बड़े चाव से आइसक्रीम खाने लगा. इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.