आगरालीक्स…Agra News: आगरा के कान्वेंट स्कूल का कक्षा एक के छात्र का दो दिन बाद भी पता नहीं चला है। पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं। ( Agra News: Convent school 8 year old student goes missing from Agra#Agra )
आगरा के फतेहाबाद की विजय नगर कॉलोनी में विजय प्रकाश पत्नी शशि देवी और आठ साल के बेटे अभय प्रताप के साथ रह रहे हैं। अभय सेंट जेवियर कान्वेंट स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बुधवार दोपहर एक बजे स्कूल से घर पहुंचा। घर के बाहर वह अपने साथी सोनू, नरेंद्र, बंश और प्रिंस के साथ खेल रहा था। शाम पांच बजे वह अपने घर पर आया और खिलौना रखकर चला गया। इसके बाद वह घर नहीं आया। परिजनों ने तलाश की लेकिन अभय प्रताप का पता नहीं चला।
आठ महीने पहले बेची थी जमीन, किडनैप की आशंका
विजय प्रकाश ने आठ महीने पहले जमीन बेची थी, परिजनों ने आशंका जताई है कि अभय प्रताप का किडनैप किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के साथ ही जंगल में भी तलाश की लेकिन शुक्रवार सुबह तक अभय का पता नहीं चला है।