आगरालीक्स…आगरा में मौसम सुहाना हो गया है. ठंडी ठंडी हवाएं चल रही हैं, काले काले बादल छाए हुए हैं. जानें कितना रहा आज का तापमान…
आगरा में मौसम सुहाना हो गया है. बादल छाएं हुए हैं और ठंडी ठंडी हवाएं चल रही हैं. शाम को हुई झमाझम बारिश ने तो मौसम को और खुशनुमा बना दिया है. हालांकि बारिश के कारण शहर में हुए जलभराव ने जरूर लोगों को कुछ परेशानी दी है लेकिन मौसम अच्छा हो गया है, इसको लेकर लोगों को बड़ी राहत है. सोमवार को सुबह से ही धूप निकली और दिन में यह तेज हो गई, लेकिन दो बजे के बाद अचानक काले घने बादल छाने लगे. शाम को चार बजे के करीब तेज बारिश भी होने लगी जो कि करीब 45 मिनट तक चली. इसके बाद भी बादल आसमान में बने हुए हैं. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी.