आगरालीक्स…आगरा के एक अपार्टमेंट में रहने वाले बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि. घर में काम करने वाली नौकरानी सहित 23 के लिए सैंपल…
आगरा में कोरोना के लगातार केस मिल रहे हैं. पिछले करीब 8 दिन के अंदर आगरा में 5 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ऐसे लोगों की निगरानी रखी जा रही है और इनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है. आज बुधवार को भी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है.

दयालबाग के एक अपार्टमेंट में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ गोवर्धन गए थे. वहां से लौटने पर इनकी तबियत खराब हुई. इन्होंने इसकी जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने 70 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में आए करीब 23 लोगों के सैंपल लिए हैं जिसमें घर में काम करने वाली नौकरानी भी शामिल है.