आगरालीक्स…आगरा में दिवाली शॉपिंग का काउंटडाउन शुरू. बाजारों में भीड़, कल संडे दे सकता है जबर्दस्त बिजनेस. व्यापारियों में भी उत्साह…
दीपावली का काउंटडाउन शुरू हो गया है. शॉपिंग करने के लिए आज से आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है. आज शनिवार को बाजारों में जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली. शहर के पुराने बाजार हों या फिर एमजी रोड पर स्थित शोरूम्स. मॉल्स हो या फिर रेस्टोरेंट. हर जगह लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी. दीपावली पर कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में खरीददारी करने के लिए लोग निकल रहे हैं. कपड़ों के शोरूम्स के अलावा जूतों की दुकानों, ज्वैलरी शॉप्स, सजावट के सामान वाली दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स रखने वाली दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई.
इन बाजारों में रही रौनक
आज शनिवार को शहर के सिंधी बाजार, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी और सुभाष बाजार में सबसे ज्यादा कस्टमर्स का फुटफॉल देखने को मिला. यहां शाम के समय जाम की भी स्थिति देखी गई. इसके अलावा शाहगंज मार्केट में भी अच्छी भीड़ रही. शहर के एमजी रोड और सदर स्थित शोरूम्स में भी सुबह से रात तक कस्टमर्स आते रहे.
संडे हो सकता है हाउसफुल
आगरा में खरीदारी का कल आखिरी संडे है. अगले संडे 12 नवंबर को दिवाली है, ऐसे में लोग कल संडे को ही अधिकतर खरीदारी करेंगे. इसको लेकर व्यापारियों में उत्साह भी है. नया माल हर दिन आ रहा है और लोगों को एक्सक्लूसिव वैरायटी के साथ आफर्स भी दिए जा रहे हैं. अगर कोई कस्टमर दुकान में जा रहा है तो उसे हर तरह से मैनेज करके खरीदारी कराई जा रही है जिससे कि वह दुकान से खाली हाथ न लौट सके.