आगरालीक्स…आगरा में शर्मनाक घटना. मौसेरे भाई ने किशोरी का किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया. भ्रूण लेकर थाने पहुंचा पीड़िता का पिता. मुकदमा दर्ज
आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. थाना मंसुखपुरा के एक गांव में किशोरी के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया. पीड़िता के गर्भवती होने पर गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. जानकारी होने पर पिता भ्रूण को लेकर थाने पहुंचा. पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ रिश्ते के मौसेरे भाई ने सात महीने पहले दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इससे डरकर किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन वह गर्भवती हो गई. आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात को घर में ही दवाएं खिलकर उसका गर्भपात करा दिया. जब इसकी जानकारी हुई तो घरवालों को सबकुछ पता चल गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. किशोरी सात माह की गर्भवती थी. भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है.