Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Covid Monitoring Committees activated, triple T policy implemented and helpline numbers issued in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Covid Monitoring Committees activated, triple T policy implemented and helpline numbers issued in Agra…#agranews

147

आगरालीक्स…आगरा में ‘फिर दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’, कोविड निगरानी समितियां एक्टिव की गईं, ट्रिपल टी पॉलिसी लागू, हेल्पलाइन नम्बर जारी, 25 नवम्बर के बाद नही मिला है कोई पॉजिटिव केस

आगरा में कोरोना की आहट को लेकर अब फिर से ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट की नीति प्रभावी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दो गज की दूरी का पालन करने व मास्क पहनने की अपील की है। गुरुवार को विभाग द्वारा ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों का कोविड सैंपल लेना व स्क्रीनिंग करना शुरू कर दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की आहट को देखते हुए ट्रेस टेस्ट ट्रीट नीति को दोबारा से प्रभावी करने के लिये निर्देश दे दिए हैं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी समितियों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दे दिए गए हैं। आमजन से अपील है कि वह भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

कोविड संक्रमण के पुनः फैलने की आशंका तथा देश में कोरोना वायरस के संस्करण ओमिकोन बीएफ.7 के चार केसों के मद्देनजर कोविड प्रोटोकोल “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी” का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं। हैन्ड सेनेटाइजर का प्रयोग करें तथा सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखते ही सैम्पलिंग करायें। मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल एवं जिले की सभी सीएचसी एवं समस्त शहरी पीएचसी, आईएसबीटी, कैन्ट रेलवे स्टेशन, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, राजामण्डी रेलवे स्टेशन पर कोविड सैम्पलिंग की सुविधा उपलब्ध है। जनपद में कोविड- सर्विसलांस सुदृढीकरण करने के लिये ट्रेस टेस्ट ट्रीट नीति का पालन करते हुये कोविड़ के संभावित रोगियों की सैम्पलिंग बढाने एवं कोविड संक्रमितों के उपचार के लिये आरआरटी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, वह वैक्सीनेशन करवा लें तथा बूस्टर (सतर्कता) डोज अवश्य लगवायें।

एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर सैंपलिंग शुरू
सीएमओ ने बताया कि आगरा एक टूरिस्ट प्लेस है, यहां आने वाले समस्त सैलानियों की सैम्पलिंग करायी जा रही है। एयरपोर्ट, ताजमहल के पूर्वी एवं पश्चिमी गेट, सिकन्दरा, आगरा फोर्ट, दीवानी पर सैम्पलिंग बूथ पर निरन्तर कोविड सैम्पलिंग करायी जा रही है तथा शत्-प्रतिशत कोविड सैम्पल लेने के लिये टीमों को निर्देशित किया गया है।

निगरानी समितियों को किया जाए सक्रिय
सीएमओ ने बताया कि पूर्व में गठित कोविड निगरानी समितियों को सक्रिय करने के लिये तथा कोविड निगरानी समिति की बैठक कर कोविड संबंधी पूर्व तैयारी करने के भी निर्देशित दिये गये है। घबराने की आवश्यकता नहीं है जिले में 25 नवम्बर 2022 से कोई कोविड पॉजिटिव केस नहीं आया है, किन्तु सतर्कता आवश्यक है।

कोविड संबंधी पूछताछ के लिए
0562-2600412, 9458569043 नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!