आगरालीक्स…आगरा में Pushpa 2: The Rule का क्रेज…पहले दिन के सभी शो हाउसफुल. संडे तक एडवांस बुकिंग जर्बदस्त…चित्रा टॉकीज तक में टिकट के लिए मारामारी. आगरा के इन टॉकीजों और मल्टीप्लैक्स में लगी है Pushpa 2: The Rule
पुष्पा की जबर्दस्त सफलता के बाद Pushpa 2: The Rule का क्रेज देश में चरम पर छाया हुआ है. Pushpa 2: The Rule आगरा सहित देशभर में 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म को देखने के लिए आगरा में भी क्रेज जबर्दस्त है. इसका असर ये है कि गुरुवार को आगरा के सभी सिनेमाघरों ये फिल्म हाउसफुल है. सिंगल स्क्रीन हो या फिर मल्टीप्लैक्स, पहले दिन के सभी शो हाउसफुल है, बात यही नहीं रुकी है, इस फिल्म की जिस हिसाब से एडवांस बुकिंग चल रही है उस हिसाब से संडे तक इस फिल्म की टिकट मिलना आसान नहीं होगा.
इस संबंध में आगरा सिनेमा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गर्ग का कहना है कि फिल्म का क्रेज जबर्दस्त है. पहले दिन के सभी शो सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लैक्स तक में हाउसफुल हो चुके हैं. अगले दो दिन की भी जर्बदस्त एडवांस बुकिंग चल रही है. फिलहाल संडे तक इस फिल्म का क्रेज जबर्दस्त ही रहने वाला है.
इन सिनेमाघरों में लगी है मूवी
श्री टॉकीज, संजय टॉकीज, मेहर टॉकीज, पन्ना टॉकीज, पन्ना टॉकीज, राजीव टॉकीज, सर्व मल्टी प्लैक्स, विमल मल्टीप्लैक्स, गोल्ड…